गिरिडीह: मारपीट के आरोप में फंसे गिरिडीह भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बरमसिया स्थित आवास से जारी किया बयान
मारपीट के आरोप के मुकदमे में फंसे गिरिडीह भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने मंगलवार को 4 बजे बरमसिया स्थित एक आवास से अपना बयान जारी किया।उन्होंने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा पिछले दिनों जिला परिषद के सामने कंपोजिट शराब दुकान में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें एक सेल्समैन घायल हुआ था।