भीलवाड़ा: सरस डेयरी परिसर में शॉर्ट सर्किट से दूध टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
भीलवाड़ा। शहर की सरस डेयरी परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूध लेकर पहुंचे एक टैंकर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने टैंकर की केबिन को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान डेयरी परिसर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।