जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई
संगठनात्मक गतिविधियों को रफ्तार देने भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार दोपहर 2 बजे को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें विशेष रूप से भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एवं औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष विकास मरकाम शामिल हुये।