देवेंद्रनगर: ग्राम शहपुरा में पानी के विवाद में खून खराबा दबंगों ने पूरे परिवार को लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा
घायल रमेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में सरकारी समरसेबल से सभी लोग पानी भरते हैं, लेकिन कुछ लोग रात में 10 बजे के बाद बोर चला कर पानी भरते थे जिन्हें मेरे द्वारा मना किया गया था कि रात में मशीन मत चलाया करो दिन में सब लोग भर लिया करो जिस पर चुन्नू यादव और संतोष यादव के द्वारा मेरे साथ गाली-गलौज की गई।