शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के नौसरा जमदग्नि नगर निवासी 22 वर्षीय केशव वर्मा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया