पंचकूला: 15 पेटी अवैध शराब सहित कार सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज
चंडीमंदिर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा एक ऑल्टो कार से अवैध शराब की 15 पेटियां पकड़ी गई है। इसके साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को भी पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आगे की जांच कर रही है।