पंचकूला: सेक्टर 1 खड़क मंगोली में सिलेंडर फटने से झोपड़ी में लगी आग, नजदीक खड़ी मोटरसाइकिल भी जलकर हुई राख
सेक्टर एक खड़क मंगोली में सिलेंडर फटने से झोपड़ी में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण नजदीक खड़ी मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई । जिस समय झोपड़ी में आग लगी उसे समय झोपड़ी में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी और सेक्टर एक चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाया गया।