मसूदा: सतावड़िया में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में जली हुई बाइक मिली, घटना की जांच कर रही है पुलिस
Masuda, Ajmer | Aug 15, 2026 मसूदा थाना क्षेत्र के ग्राम सत्तावडिया में देवरी माताजी एवं चावंडिया के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक बाइक जली हुई मिली।शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार मौके पर हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर एएसआई तेजमल गुर्जर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने जली हुई बाइक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।