सुजानगढ़: चूरू में पारा 44.8 डिग्री, लू और उमस से जनजीवन बेहाल
भीषण गर्मी के चलते मंगलवार को चूरू का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे 27 डिग्री से शुरू होकर पारा दोपहर 2:30 बजे 44 और शाम 5:30 बजे 44.8 डिग्री पहुंच गया। लू और उमस से लोग बेहाल रहे, दोपहर में सड़कें व बाजार सूने दिखे। मौसम विभाग के अनुसार हीटवेव का दौर 2-3 दिन और रहेगा।