चिड़ावा: चिड़ावा में तीसरी आंख ने पकड़ी शातिर महिलाओं की करतूत, राजूपत परिधान देखने के बहाने साड़ियां चुराई
चिड़ावा शहर में खेतड़ी रोड़ स्थित दिलखुश होटल के सामने श्री श्याम राजपूती परिधान में सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर शातिर महिलाओं की एक गैंग ने साड़ियां चुरा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री श्याम राजपूती परिधान पर दोपहर में करीब 5-6 महिलाओं का एक गैंग पहुंचा। इन महिलाओं में से 2-3 महिलाओं ने राजपूती परिधान दिखाने की बात कही।