चिड़ावा: पिलानी सहित विभिन्न केंद्रों पर ATSE फेज-1 टैलेंट सर्च एग्जाम को लेकर दिखा क्रेज, हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग
विजय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में एडमायर कैरियर इंस्टिट्यूट द्वारा रविवार को आयोजित ATSE टैलेंट सर्च एग्जाम 2025-26 के प्रथम फेज का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एग्जाम में 5443 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरे, जिसमें से पिलानी सेन्टर पर 3748 विद्यार्थी, राजगढ़ सेंटर पर 288 विद्यार्थी एवं सूरजगढ़ सेन्टर पर 155 विद्यार्थी उपस्थित रहे।