चिड़ावा: पिलानी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में दो माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले की पिलानी थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में 2 महीने से फरार चल रहे आरोपी सरजीत निवासी बराला ढाणी तन मैनाना को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में फरार आरोपी सरजीत को प्रोडेक्शन वारन्ट पर जिला कारागृह झुन्झुनू से प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया।