चिड़ावा: गुजरात की महिला डॉक्टर की 15 लाख की सुपारी किलिंग का पर्दाफाश, वारदात को अंजाम देने से पहले छह आरोपी गिरफ्तार
पिलानी थाना पुलिस ने गुजरात की एक महिला डॉक्टर की हत्या की 15 लाख की सुपारी किलिंग का खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने से पहले ही बड़ी साजिश नाकाम कर दी। झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल बरामद किए।