रफीगंज: पौथू पुलिस ने पोखर बिगहा से 12 साल पुराने वारंटी को दबोचा
रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पौथू थाना कांड संख्या 56/2014 के वारंटी अरविंद यादव उर्फ अरविंद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद यादव उर्फ अरविंद कुमार।