पीरो: भक्ति में डूबा पाण्डेडीह गाँव, छठे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
Piro, Bhojpur | Apr 12, 2026 पाण्डेडीह गांव में आयोजित हो रहे भव्य यज्ञ के छठे दिन रविवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हर ओर भक्ति, मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण की गूंज सुनाई देती रही। मीडिया प्रभारी मुन्ना बाबा ने शाम करीब 6 बजे बताया कि पिछले 6 दिनों से लगातार चल रहा है।