संग्रामपुर: नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड 8 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
नगर पंचायत संग्रामपुर के वार्ड संख्या 8 में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क किनारे नाला नहीं होने के कारण बरसाती पानी के साथ घरों का गंदा पानी भी सड़क पर जमा रहता है।