कर्रा: भरनो से कर्रा स्थित शिवालय पहुंचे कांवरिया
Karra, Khunti | Aug 2, 2025 सावन के पावन माह में गुमला जिला के भरनो प्रखंड से 551 कांवरिया गेरुआ वस्त्र धारण कर नंगे पांव कर्रा स्थित शिवालय पहुंचे। इन श्रद्धालुओं में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर पच्चीस और पचपन वर्ष तक के भोले भक्त शामिल थे। कांवरियों ने कर्रा शिवालय में भगवान भोलेनाथ के चरणों में माथा टेका और अपने परिवार, समाज एवं देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।