मड़ियाहू: उत्तरपट्टी गांव में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की
मड़ियाहूं क्षेत्र की ग्राम सभा उत्तरपट्टी में लगातार हो रही बारिश के कारण गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव की मुख्य सड़क और संपर्क मार्गों पर कई दिनों से पानी जमा होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष