बड़वाह: बड़वाह सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में गूंज रहे संझा माता के गीत
मध्यप्रदेश के बड़वाह सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों मे 16 दिवसीय चल रहे श्राद्ध पक्ष के दौरान प्रति दिन शाम से रात तक लोकपर्व संझा माता के गीतों की आवाज सुनाई दे रही है।अनंत चतुर्दशी के अगले दिन भाद्रपद माह की पूर्णिमा से सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या तक चलने वाले इस लोक पर्व में कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना के साथ घरों की दीवारों पर गाय के गोबर से चांद