कुर्था: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों का सघन निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर
Kurtha, Arwal | Jun 11, 2026 जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का सघन भौतिक सत्यापन और निरीक्षण अभियान जारी है। इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुर्था ने सचई पंचायत में लाभुकों के आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया