डूंगला: बड़ीसादड़ी में 35 दिवसीय समर कैंप शुरू, छात्र सीख रहे सिलाई से लेकर शतरंज तक
बड़ीसादड़ी। कस्बे में 35 दिवसीय अभिरुचि एवं कौशल विकास समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। संघ सचिव चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि शिविर में सिलाई, ब्यूटी पार्लर, बैडमिंटन, स्पोकन इंग्लिश, योग-प्राणायाम, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी व शतरंज का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है।