चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग में हर्षोउल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ देवेश चौहान ने किया ध्वजारोहण
साथ ही जिले के लोहाघाट,बाराकोट, पाटी,मंच, तामली आदि केंद्रों में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सभी केंद्रों में ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान सभी परिसरों में पौधारोपण भी किया गया। साथ ही धार्मिक सौहार्द भाईचारा बनाए रखने एकता और अखंडता धर्मनिरपेक्षता की शपथ ली। वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया गया तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।