चम्पावत: जिला मुख्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने किया ध्वजारोहण
चंपावत जिला मुख्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करते हुए संबंधित अधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यालय परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीयों व छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।