चम्पावत: चंपावत जिला मुख्यालय में भारतीय सेना की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
चंपावत जिला मुख्यालय एमईएस परिसर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय सेना की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट में देशभक्ति की भावना को जगाना व हर घर तिरंगा को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में रन फॉर फन, वृक्षारोपण वॉकेथान कार्यक्रम आयोजित हुए।