चम्पावत: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय चंपावत परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण
इस अवसर पर परिसर के प्रभारी डॉ नवीन भट्ट ने कुलपति का प्रेषित संदेश पढ़ा । परिसर के डॉ. रवि शंकर जोशी डॉक्टर रिचा तिवारी छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश कुमार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर, पारस महर ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक कर्मचारी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।