चम्पावत: चंपावत नगर पालिका की ओर से धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, गोरलचौड़ मार्ग में निकाली गई तिंरगा यात्रा
चंपावत जिला मुख्यालय में नगर पालिका परिषद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मार्ग पर अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसके बाद ईओ अशोक कुमार वर्मा ने पालिका परिसर में झंडा रोहण किया।