आज़मगढ़: राजघाट पुल के पास से अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के राजघाट पुल के पास से अपहरण के अभियोग में एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। वादी थाना तरवां उम्र 50वर्ष द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। 20 जून 2024 को वादी की नाबालिग पुत्री हर्रा की चुंगी से कोचिंग में पढ़ाई करने हेतु गयी। देर शाम तक घर वापस नही आई। काफी तलाश किया लेकिन नाबालिग पुत्री का कहीं पता नही चला। पुलिस ने FIR की।