आज़मगढ़: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जहानागंज व रानी की सराय थाना पर पहुंचे DM व SP, सुनी लोगों की फरियाद
शनिवार को जिलाधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा थाना जहानागंज व थाना रानी की सराय में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस पर जनसुनवाई की गई। जनता के समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना पर भीड़ रही।