आज़मगढ़: रघुनंदनपुर में पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी ने खाई चूहे मारने की दवा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुनंदनपुर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी ने चूहे मारने की दवा जो कि घर में रखी थी उसी को आनन फानन में खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके पति ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती महिला का नाम 26 वर्षीया खतीमुनिशा है। सुनते हैं पति नियमत अली ने क्या जानकारी दी।