लखीसराय: चौकी गांव मे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया ऑडोटोरियम का शिलान्यास
लखीसराय। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय में हैं। जहां आज उन्होंने जिले के सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में पूजा अर्चना किया। इसके बाद चौकी गांव में कला संस्कृति विभाग से बनने वाले ऑडोटोरियम का शिलान्यास किया। इस ऑडोटोरियम का निर्माण तकरीबन 15 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक साउंड सिस्टम लगाया गया है।