अंबिकापुर: बतौली थाना में आयोजित हुआ कोटवार सम्मेलन, गांवों की सुरक्षा पर रहा विशेष फोकस
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम 6 बजे थाना बतौली में कोटवार सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अवैध प्रवासियों पर नजर, साइबर अपराधों से बचाव और ग्रामीण सुरक्षा को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस और कोटवारों के बीच बेहतर समन्वय के लिए टोल फ्री नंबर 18002331905 की जानकारी साझा की गई।