बस्सी: मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत नवी क्लास के 32 छात्रों को साइकिल वितरित की गई, छात्रों के खिले चेहरे
Bassi, Jaipur | Jan 20, 2025 कस्बे की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज सोमवार सुबह करीब 12 बजे साईकिल वितरण कार्यक्रम प्रधानाचार्य नविता वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे कक्षा 9 की 32 बालिकाओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य नविता ने बताया की उच्च कक्षाओं में बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना है।