बिसौली: भटपुरा गांव के पास भूसा से भरी ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Bisauli, Budaun | May 13, 2026 मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सर्वा गांव से निकलकर भटपुरा गांव के करीब बुधवार सुबह 5 बजे करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी वाजिद पुत्र जाफर बुधवार सुबह पंजाब जाने के लिए बाइक से घर से निकला था। बाइक सवार युवक की मौत होने से मचा हड़कम्प।