सदर: लोकायुक्त जांच के दौरान ट्रॉमा सेंटर प्रभारी सौरभ सिंह को पद से हटाने की मांग, कुलपति को सौंपा गया ज्ञापन
Sadar, Varanasi | May 26, 2026 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र नेता डॉ. मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह के विरुद्ध प्रचलित लोकायुक्त जांच के दौरान निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।