कानपुर: जूही थाना क्षेत्र में स्वदेशी मिल के पास पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग चालक को गंभीर चोट आई
जूही थाना क्षेत्र स्थिति मेट्रो पॉवर कॉर्पोरेशन का कार्य चल रहा है। बाराहदेवी चौराहे से लेकर जूही नहरिया तक मेट्रो निर्माण की वजह से सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जिसकी चपेट में आकर आएदिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। रविवार को सड़क के गड्ढों की चपेट में आकर बुजुर्ग का ई रिक्शा पलट गया। जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटे आई हैं।