सदर: दालमंडी चौड़ीकरण अभियान तेज, 30 मई से भवनों पर चलेगा बुलडोजर
Sadar, Varanasi | May 29, 2026 दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम और वीडीए की टीम ने क्षेत्र में ध्वनि यंत्र के माध्यम से मुनादी कराकर भवन स्वामियों को कार्रवाई की सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत चिन्हित भवनों पर चरणबद्ध तरीके से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा