राजनगर: केन-बेतवा परियोजना: प्रभावितों का 11 दिन का आंदोलन समाप्त, प्रशासन ने बनाई विशेष टीम, 7 दिन में आएगी सर्वे रिपोर्ट
बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धोरण में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन प्रशासन के साथ संवाद के बाद समाप्त हो गया। जानकारी के अनुसार विस्थापित ग्रामों के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार 11 दिनों से आंदोलन कर रहे थे। प्रशासन की पहल पर छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन क