बेलहर: अम्हारा डैम के पानी में डूब कर वृद्ध महिला की हुई मौत मामले में पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम में भेजा
Belhar, Banka | Jul 3, 2026 जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के अम्हरा डैम में नहाने गई वृद्ध महिला स्व फागू यादव की पत्नी 70 वर्षीय कुंती देवी की पानी में डूब जाने से हुई मौत मामले में पुलिस ने मृतका के शव को शुक्रवार की सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर ने बताया की इस संबंध में मृतका के पुत्र अम्हरा गांव के मोदी यादव के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया