अकबरपुर: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक सहायता
जनपद कानपुर देहात के विकास खंड अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरा सड़वा में गत 26 मई 2025 को झोपड़ी में अचानक आग लग जाने की दुःखद घटना में पारुल पत्नी अजय (26 वर्ष) की जलकर दुखद मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना के उपरांत प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता एवं तत्परता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार को राहत सहायता उपलब्ध कराई है।