जगदीशपुर: दीपावली पर भागलपुर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, भीड़भाड़ वाले इलाकों में कड़ी निगरानी
दीपावली के मौके पर भागलपुर पुलिस ने जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती है। सारे थाना क्षेत्रों के बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी और नियमित गश्त जारी है ताकि त्योहार के दौरान आमजन सुरक्षित रहें।