पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में विभिन्न मामलों में शामिल 5 अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार सुबह 10:40 पर पटना पुलिस के मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को खाजेकला थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उत्पाद अधिनियम, पोक्सो एक्ट, जबरन वसूली और दंगा से संबंधित विभिन्न कांडों में संलिप्त 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।