खंडेला: खटूनंदरा गांव के पास टैम्पो पलटने से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Khandela, Sikar | Apr 20, 2024 खंडेला थाना इलाके के खटूनंदरा गांव के पास टैम्पो पलटने से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान सीकर के एसके अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला की मौत के बाद परिजनों ने खंडेला थाने में टैम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।