खंडेला: होद गांव के पास लोक परिवहन बस की टक्कर से युवक हुआ गंभीर घायल पुलिस जुटी जांच में
Khandela, Sikar | Apr 18, 2024 खंडेला थाना इलाके की होद गांव के पास लोक परिवहन बस की टक्कर से एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक दवाई लेने के लिए जा रहा था इस दौरान बस ने उसको टक्कर मार दी हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है। वहीं युवक के परिजनों ने आज खंडेला थाने में मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।