खंडेला: बस्सी गांव के मोहन मंगावा ने यूपीएससी में हासिल की 551वीं रैंक, गांव में छाई खुशी की लहर
Khandela, Sikar | Apr 16, 2024 यूपीएससी के आज घोषित परिणामों में सीकर जिले के खंडेला के बस्सी गांव के रहने वाले मोहन मंगावा ने 551 वी रैंक हासिल की है। मोहन मंगावा के यूपीएससी परीक्षा में 551 वी रैंक हासिल करने पर पूरे गांव में भी खुशी की लहर है ।गौरतलब है की मोहन के पिता राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और माता ग्रहणी है।