खंडेला: खंडेला विधानसभा क्षेत्र में हुआ 55.61 प्रतिशत मतदान महिला मतदाताओं में देखा गया खासा उत्साह
Khandela, Sikar | Apr 19, 2024 सीकर संसदीय सीट पर आज हुए चुनाव में खंडेला विधानसभा क्षेत्र में शाम 55.61 प्रतिशत मतदान हुआ। सीकर संसदीय सीट पर हुए मतदान के दौरान खंडेला क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर दिनभर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला साथ ही मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।