खंडेला: बालाजी नगर सिलपुर में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व ₹160000 नकदी की हुई चोरी
Khandela, Sikar | Apr 17, 2024 बालाजी नगर सिलपुर में चोरों ने बुधवार को एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान के अंदर रखे लाखों रुपए के जेवरात व ₹160000 नकदी की चोरी कर ली है। इस संबंध में पीड़ित ने खंडेला थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।