जोधपुर: नई सड़क पर सुरक्षा मापदंडों को लेकर नगर निगम की कार्यवाही,व्यापारियो ने किया विरोध, पुलिस पहुंची मौके पर
जोधपुर में आज मंगलवार को नगर निगम (उत्तर) प्रशासन द्वारा नई सड़क पर स्थित दुकानो मे अग्निशमन संयंत्र बाबत NOC नही लेने पर कुछ प्रतिष्ठान को सीज करने की कार्रवाई के विरोध मे नई सड़क व्यापारी संघ ने विरोध किया।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों से समजाइस के प्रयास किया जा रहा है।विरोध में नई सड़क व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद की।