महाराजगंज: पोखरी की जमीन पर अवैध निर्माण रोकने की मांग, कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
ग्राम धर्मपुर निवासी विनोद तिवारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सभा की पोखरी (गाटा संख्या 442, रकबा 0.121 हे.) पर पूर्व प्रधान राजेन्द्र जायसवाल द्वारा किए जा रहे अवैध मकान निर्माण को रोकने की मांग की। प्रार्थी ने बताया कि 27 जुलाई को छत डाली जानी है, जिससे गांव की नाली का गंदा पानी पोखरी में गिरना बाधित होगा।