हरदोई: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता गुड्डू का लंबी बीमारी के बाद निधन, विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया
Hardoi, Hardoi | Apr 16, 2026 भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे रामकिशोर गुप्ता गुड्डू का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।बता दें कि स्वर्गीय रामकिशोर गुप्ता गुड्डू भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे, भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल शानदार रहा, वे टड़ियावां के ब्लाक प्रमुख भी रहे।