जगदलपुर: जिला पंचायतों में प्रशासनिक फेरबदल, प्रतीक जैन कोरबा और तन्मय खन्ना बस्तर के नए सीईओ नियुक्त
राज्य शासन ने जिला पंचायतों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत प्रतीक जैन को कोरबा जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, तन्मय खन्ना को बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।